Showing posts with label Bihar. Show all posts
Showing posts with label Bihar. Show all posts
Thursday, November 6, 2008
डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोपों का खंडन किया
केन्द्रीय कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री, डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना हवाई अडडे पर 3 नवम्बर, 2008 को किंगफिशर एयरलाईंस के एक कर्मचारी द्वारा लगाये गए तथाकथित दुर्व्यवहार के आरोपों का जोरदार खंडन किया है । डा0 सिंह ने बताया कि एयरलाईन्स के कर्मचारी द्वारा लगाये गए आरोपों के अनुसार दुर्व्यवहार अथवा हमले की कोई घटना नहीं हुई । डा0 सिंह एयरलाइन्स की गैर-जिम्मेदारीपूर्ण कार्य से संबंधित मुद्दे को नागर विमानन मंत्रालय के पास ले जाने का विचार कर रहे हैं ।
Subscribe to:
Posts (Atom)