Showing posts with label cooperative. Show all posts
Showing posts with label cooperative. Show all posts

Saturday, October 25, 2008

पांच दिनों में 16 करोड़ का धान आवक

पांच दिनों में 15 करोड़ 96 लाख रूपये के एक लाख 72 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक द्व रायपुर, 25 अक्टूबर 2008 समर्थन मूल्य नीति के तहत छत्तीसगढ़ में प्राथमिक सहकारी समितियों के एक हजार 577 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के पांचवें दिन कल 24 अक्टूबर को 54 हजार 340 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। इसे मिलाकर विगत पांच दिनों में पन्द्रह करोड़ 96 लाख रूपये मूल्य का एक लाख 72 हजार 880 क्विंटल धान खरीदा गया है। अब तक खरीदे गये धान में से एक लाख 46 हजार 270 क्विंटल ए-ग्रेड के धान की आवक दर्ज हुई है। प्रदेश में किसानों से सामान्य अथवा कॉमन धान 850 रूपये और ग्रेड-ए का धान 880 रूपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इसके अलावा प्रति क्विंटल 50 रूपये का बोनस भी दिया जा रहा है।

राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अब तक सर्वाधिक चार करोड़ 62 लाख रूपये मूल्य का 49 हजार 980 क्विंटल धान की आवक रायपुर जिले में दर्ज की गई है। महासमुंद जिले में तीन करोड़ 85 लाख 55 हजार रूपये का 41 हजार 860 क्विंटल, धमतरी जिले में दो करोड़ 82 लाख रूपये का 30 हजार 390 क्विंटल, दुर्ग जिले में दो करोड़ 94 लाख रूपये का 31 हजार 700 क्विंटल, राजनांदगांव जिले में एक करोड़ 46 लाख रूपये का 15 हजार 780 क्विंटल और कबीरधाम जिले में तीन लाख 98 हजार रूपये मूल्य का 430 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है।

बिलासपुर जिले में 11 लाख 76 हजार रूपए मूल्य का एक हजार 280 क्विंटल, रायगढ़ जिले में सात लाख 65 हजार रूपये का 850 क्विंटल, उत्तार बस्तर (कांकेर) जिले में तीन लाख 24 हजार रूपये का 360 क्विंटल जशपुर जिले में 93 हजार रूपये का एक सौ क्विंटल, सरगुजा जिले में 81 हजार रूपये का 90 क्विंटल, जगदलपुर जिले में 45 हजार रूपये का 50 क्विंटल और जांजगीर-चांपा जिले में नौ हजार रूपए मूल्य का 10 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है।