Tuesday, November 11, 2008

मेजर रूचिर पाण्डेय ने राज्यपाल के परिसहाय का पद संभाला

मेजर मैनाक देव को दी गई विदाई | मेजर रूचिर पाण्डेय ने आज प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन के परिसहाय के रूप में पदभार संभाला। इनकी नियुक्ति मेजर मैनाक देव के स्थान पर हुई है। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने मेजर मैनाक देव को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने श्री देव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री पी.सी. दलेई, अपर सचिव श्री ब्रजेशचंद्र मिश्र, विधिक सलाहकार श्री टी.के. चक्रवर्ती, राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) श्री अमरेश मिश्र के अलावा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments: