Sunday, October 26, 2008

मन:स्थित अंधकार दूर करने दीप जलायें - श्री नरसिम्हन

दीपावली पर राज्यपाल की शुभकामनाएं | रायपुर, 26 अक्टूबर  2008 | प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने कहा है कि मानव मन में व्याप्त अंधकार एवं बुराईयों को दूर करने के उद्देश्य से दीपावली के अवसर पर दीये जलाये। इससे जहां मन को शांति एवं सुकून मिलेगा वहीं हम समाज के सभी लोगों से जुड़कर सुख, समृध्दि एवं विकास के बारे में बेहतर ढंग से सोच सकेंगे।
 
      राज्यपाल श्री नरसिम्हन ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि प्रकाश का यह त्यौहार केवल बाहय जगत ही नहीं बल्कि मन के अंधकार को भी दूर कर लोगों के जीवन में खुशियां प्रदान करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली सभी के जीवन में सुख-समृध्दि लायेगी।

No comments: